गंभीर चोट से विनोद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी चाचा-चाची फरार हो गए। विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा लक्ष्मण और चाची बुधनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।