फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पेड़ से अमरुद तोड़ते समय एमएससी की छात्रा को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Fri, 27 Aug 2021 12:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

पोखरा गांव निवासी राजदेव की पुत्री रीना (23) एमएससी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम वह घर के ही पिछले हिस्से में लगे पेड़ से अमरुद तोड़कर खा रही थी। इस दौरान पेड़ के नीचे छिपकर बैठे सांप ने उसे डंस लिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में रखा शव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के  बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में सर्प दंश से एमएससी के छात्रा की मौत हो गई। पेड़ से अमरुद तोड़ते समय सांप ने उसे डंसा था।  परिजन घंटों झाड़-फूंक में ही लगे रहे। स्थिति बिगड़ी तो अस्पताल ले जाने लगी लेकिन रास्ते में ही मौौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पोखरा गांव निवासी राजदेव की पुत्री रीना (23) एमएससी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम वह घर के ही पिछले हिस्से में लगे पेड़ से अमरुद तोड़कर खा रही थी। इस दौरान पेड़ के नीचे छिपकर बैठे सांप ने उसे डंस लिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजन आनन-फानन युवती को बभनी सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद राहत न मिलती देख म्योरपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

परिजन युवती को घर लाकर झाड़-फूंक कराने लगे। काफी देर बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो धनवंतरि चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंदनगर ले गए। वहां से रेफर करने के बाद बैढ़न ले जाते रास्ते में युवती की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बैढ़न पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बनारस में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के मझवा गांव स्थित राजभर बस्ती में गुरुवार को सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सलारपुर थाना सारनाथ निवासी संकठा राजभर की पत्नी अमरावती देवी अपने पति व बेटे चंदू के साथ अपने मायके मझवा में रक्षाबंधन के दिन आई थी।

घर में अधिक लोगों के रहने के कारण मझवा निवासी विनोद की पत्नी पिंकी (32) अपने चार वर्षीय पुत्री खुशी तथा ननद अमरावती व उसके पुत्र चंदू के साथ घर के कमरे में जमीन पर सो गईं। रात में पिंकी, खुशी और चंदू को सांप ने डंस लिया। सुबह नहीं उठने पर परिवार के लोग उनके पास पहुंचे तो  बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे। लोग अस्पताल में जाने की तैयारी में जुटे थे तभी खुशी व चंदू की मौत हो गई। वहीं पिंकी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें