फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में विराजीं मां, दुर्गोत्सव की मची धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवरात्र की छठवीं तिथि पर देवी मंदिर मां कात्यायनी के जयकारों से गूंजते रहे। या देवी सर्वभूतेषु स्मृति रुपेण संस्थिता... का मंत्रोच्चार करते हुए भक्तों ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। नारियल-चुनरी चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा पंडालों में स्थापना के लिए प्रतिमाएं ले जाने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। विधि विधान से पूजा के बाद देर रात महिषासुर मर्दिनी की झांकी के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश स्थानों पर तीन दिवसीय दुर्गोत्सव का आयोजन होता है। इसके लिए नवरात्र की षष्ठमी और सप्तमी तिथि के संधिकाल में पूजन-अर्चन कर पंडालों में प्रतिमा स्थापित की जाती है। सोमवार की सुबह से ही प्रतिमा को पूजा पंडालों में पहुंचाने में आयोजक जुटे रहे। देर रात पूजन-अर्चन के बाद दर्शनार्थियों के लिए मां का पट खोल दिया गया। उधर, षष्ठमी तिथि पर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। नगर के प्राचीन शीतला मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कड़े दुर्गा माता मंदिर में सुबह और शाम की आरती में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
चोपन: डाला स्थित वैष्णो मंदिर में सोमवार की सुबह चार बजे से देर रात्रि तक दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। मंदिर परिसर सहित पूरा नगर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीकांत तिवारी के निर्देशन में यहां नवरात्र में विशेष पूजा कराई जा रही है। श्रद्धालु विविध अनुष्ठान भी संपन्न करा रहे हैं। मंदिर कमेटी के सचिव कृष्णा गर्ग ने बताया कि नवरात्र की नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें