फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएचसी में उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत , डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 09 Jun 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार शाम उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।  परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन
सीएचसी चोपन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। मामला गंभीर होता देख डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी केके सिंह ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद गर्भवती मधु (23) पत्नी करण कुमार निवासी बिल्ली ओबरा को सीएचसी चोपन में  भर्ती कराया गया।

शाम चार बजे के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इसके बाद प्रसूता और उसके बच्चे की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लेकर अस्पताल को रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर सीएचसी चोपन पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उधर मामले की जानकारी मिलते ही दल-बल के साथ चोपन थाना प्रभारी श्री कृष्ण ने अस्पताल पहुंचकर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को तैयार नही हुए और शव लेकर चले गए। मधु की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। तीन वर्ष की बच्ची है। उधर सीएचसी के प्रभारी डॉ राघवेंद्र नारायण ने बताया कि गर्भवती महिला को गंभीर अवस्था में लाया गया था। बेहतर उपचार करने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया था। स्वास्थ्यकर्मियों पर लगाया गया आरोप निराधार है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें