अचानक आरसीसी स्लैब टूट गया, जिससे उस पर खड़ा मजदूर अजय विश्वकर्मा निवासी पन्नूगंज नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हुआ। नीचे खड़े जमील के पुत्र एहतेशाम (16) के पेट में मलबे में गिरा सरिया घुस गया। आनन-फानन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
एहतेशाम की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर किया गया। थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि मजदूर की मौत हो गई है, जबकि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
शाहगंज कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण के जद में आये कई मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर धराशायी करा दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सामान सुरक्षित हटाए जाने के लिए लोगों में अफरातफरी मची रही। करीब दो सप्ताह पहले ही शाहगंज घोरावल मार्ग, राजगढ़ रोड, राजपुर रोड , और मराची रोड पर प्रशासन ने मापी कराकर लाल निशान लगा दिया गया था।
लोगों को निशान तक स्वयं अतिक्रमण हटाने को भी कहा गया था। कुछ लोगो ने मकानों को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन निर्धारित समय पर प्रशासन ने भी अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को दोपहर में करीब दो बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम घोरावल, सीओ, पुलिस एवं पीएससी फोर्स के साथ शाहगंज कस्बा पहुंचकर संकट मोचन तिराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जो देर शाम तक चलती रही। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण की जद में आए मकान धराशायी कर दिए गए।