फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता राजगीर मिस्त्री की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हाइड्रिल मैदान में शुक्रवार को राजगीर जितेंद्र (35) की संदिग्ध हाल में लाश मिली। घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर लाश मिली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात राबर्ट्सगंज नगर के कांशीराम शहरी आवास निवासी जितेंद्र घर से कहीं जाने के लिए निकला। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने हाइडिल मैदान में जितेंद्र को मृत अवस्था में देख कर उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंच गई और शव को जिला अस्पताल ले गई। इस संबंध में कोतवाल सुबाष राय का कहना है कि मृतका की पत्नी प्रमीला की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें