फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का नाले में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अबाड़ी नाले में मंगलवार को लापता एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। चरवाहों ने नाले में शव उतराया देखा। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अबाड़ी निवासी केशव खरवार (76) शनिवार को घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात केशव घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने में जुट गए। रात भर खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार की दोपहर गांव में मवेशियों को चरा रहे चरवाहों ने अबाड़ी नाले में एक शव उतराया देचा। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त केशव के रूप में की और परिजनों को जानकारी दी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कोटा के ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो व लेखपाल सुरेंद्र मिश्रा को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें