पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सौली गांव में तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गई। युवक सोमवार की सुबह घर से मछली मारने निकला था। रात में उसका शव तालाब में उतराया मिला।
पुलिस के मुताबिक सौली गांव निवासी छोटेलाल पासवान का परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इनके दो बेटे हैं। बड़ा पुत्र बलिराम (25) सोमवार की सुबह घर से गांव के ही तालाब में मछली मारने गया था। जब शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। रात में लगभग नौ बजे तालाब में शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी फौरन सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।