कलेक्ट्रेट में मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ओबरा के एक निजि कंपनी के संविदा कर्मचारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के एससीपीएल में कार्य कर रही दुसान कंपनी की ओर से 49 श्रमिकों को बीते चार माह से मजदूरी नहीं मिली है। बकाया मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
मजदूरों ने बीते 19 जुलाई को भी डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया था। इस पर डीएम ने कंपनी के अधिकारियों से बात कर एक सप्ताह में बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। तब तक एक सप्ताह का राशन देने की बात कंपनी ने की थी। समय बीतने के बाद भी वेतन और राशन न मिलने पर मंगलवार को जानकारी लेने मजदूर दुसान कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने कहा कि जब तक एससीपीएल से कंपनी का हिसाब नहीं हो जाता तब तक बकाया भुगतान नहीं करेंगे। मजदूरों ने डीएम को पत्र देकर जल्द बकाया दिलाने की मांग की। दिनेश, कमलेश, रूपेश, अशोक, दिलावर आदि रहे।