फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोबाइलों संग युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर चोर के कब्जे से चोरी की सात मोबाइल बरामद हुई। आरोपी का चालान करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी गई। शाम करीब पांच बजे मुखबिर के जरिए कोतवाल सुुुबाष राय को सूचना मिली कि रायपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी बाइक से चोरी की मोबाइलों को घोरावल की तरफ बेचने जा रहा है। कोतवाल के निर्देश पर फोर्स के साथ दारोगा अशोक यादव ने ऊचडीह गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान दारोगा ने राबर्ट्सगंज की ओर शाहगंज की तरफ से जा रहे बाइक सवार एक युवक को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा। युवक की तलाश ली गई तो उसके कब्जे से चोरी की सात मोबाइल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। आरोपी की बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें