फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: क्रशर प्लांट में फंसकर मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; तहरीर का इंतजार

Sat, 22 Jun 2024 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: घटना के संबंध में डाला चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक की क्रशर प्लांट के पट्टे में फंसने से मौत हुई है। शव का जिला अस्पताल में पंचनामा व पोस्टमार्टम हो रहा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोनभद्र में यहीं हुआ था दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्ली मारकुंडी क्रशर क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट पर कार्य करते समय शुक्रवार की रात में एक श्रमिक प्लांट के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्रशर प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मियों की तरफ से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि बाड़ी स्थित सोनांचल स्टोन क्रेसिंग कंपनी क्रशर प्लांट पर मिस्त्री के रूप में कार्यरत श्रमिक देर शाम पट्टे के पास काम कर रहा था। अचानक उसी दौरान पट्टे की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य कर्मियों ने तत्काल मौके पर जाकर किसी तरह वहां से घायल श्रमिक को बाहर निकालकर आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर रूप से घायल जगबंधन (45) पुत्र कैलाश निवासी टेढीवा बेलहत्थी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें