क्षेत्र के अमवार मोड़ के पास बिजली के पोल में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। संयोग रहा कि पोल को किसी इंसान ने नहीं पकड़ा था। लोगों में बिजली निगम की लापरवाही को लेकर असंतोष है।
बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के दौरान अमवार मोड़ के समीप एक गाय अपने खूंटे से रस्सी तोड़कर भाग गई। कुछ दूर पर ही लगे बिजली के पोल से सटने की वजह से करंट से झुलस गई। पशुपालक ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही गाय की मौत हो गई। नगरवासियों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर नगरवासियों को समझाते हुए मामला शांत किया। पशु पालक रिशु की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस बाबत एसडीएओ विद्युत तीर्थराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जर्जर पोल को बदलवाया गया है। पशु स्वामी को विद्युत विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।