युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया। सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक की पहले ही दो शादी हो चुकी है। उसे अमवार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अपहरण, एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।