फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थानाक्षेत्र के चतरवार गांव में संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

चतरवार गांव निवासी नंदलाल की पत्नी प्रमिला देवी (35) शुक्रवार की रात घर में सोई थी। देर रात संदिग्ध हाल में वह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला के जलकर मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें