थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में लापता विवाहिता केे पति की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार बीजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले वादी का कहना है उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग करीब 14 लाख के आभूषण और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हार कर लापता विवाहिता के पति ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुुहार लगाई। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध बभनी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ है। पत्नी जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर उसकी पत्नी और आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय कर रहे है।