फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता और उसके परिवार के अन्य सदस्यों में विवाद हो गया। पीड़िता ने पुलिस को पति, सास समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे एक विवाहिता रोते हुए कोतवाली पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से ही पति, सास और परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसे जलाकर मारने की साजिश कर रहे हैं। कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें