फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल से ‘मंगल’ की उम्मीद में सजा बाजार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बर्तन की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से होगी। कोरोना की मार से उबरे बाजार को इस बार मंगल की आस है। दुकानदार इसके लिए तैयारी कर चुके हैं। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल्स बाजार ग्राहकों की अगवानी में सज-धज कर तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर की बरसात की जा रही है। कोई बंपर छूट दे रहा तो कोई अन्य तरीके से गिफ्ट आइटम बांटकर अपने व्यापार को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। सोमवार को बाजार में हर तरफ धनतेरस की तैयारी दिखी। व्यापारी अपनी दुकानों को सजाने में लगे रहे। नगर के बढ़ौली चौक से मेन चौक और धर्मशाला चौक से महिला थाना तिराहा तक सड़क के दोनों तरफ बाजार में रौनक छाई हुई है। हर कोई उत्साह से लबरेज है। हालांकि उनमें यह भय भी दिखा कि महंगाई की मार से कराहते लोगों ने खरीदारी में कसर की तो उनका काफी माल डंप पड़ सकता है।
विज्ञापन

सराफा से लेकर बर्तन बाजार तक छाई रौनक
धनतेरस पर धातु के बने सामान खरीदने की मान्यता है। इस दिन लोग बर्तन, आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के खरीदने को प्रमुखता देते हैं। लिहाजा इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों में त्योहार को लेकर उम्मीदें भी खूब हैं। बर्तन व्यापारी दीपक कुमार ने बताया कि धनतेरस के मौकेे पर लोग ज्यादातर स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस बार त्योहारों को लेकर आम जनता में भी जोश देखने को मिल रहा है। लिहाजा हमने पूरी तैयारी की है, जिससे ग्राहक को वापस न लौटना पड़े। सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने बताया कि अब तक का मार्केट बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन धनतेरस पर बाजार में उछाल आने की पूरी संभावना है।
इलेक्ट्रानिक सामानों पर ऑफर की भरमार
बर्तन और सराफा के बाद सबसे ज्यादा बिक्री टीवी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर, मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रानिक्स सामानों की होती है। नगर में स्थित इससे जुड़ी दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। तरह-तरह के छूट व ऑफर दिए जा रहे हैं। फाइनेंस की भी सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे ग्राहक खरीदारी का मन बनाया हो तो किश्तों में धनराशि लेते हुए उसकी इच्छा पूरी की जा सके। झालर, बत्ती आदि की दुकानों की सजावट देखते बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें