फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों को घर-घर जाकर करें चिह्नित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण की रफ्तार में आ रही बाधाओं को दूर करने की डीएम ने सख्य हिदायत दी है। उन्होंने घर घर जाकर टीका न लगवाने वालों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को डीएम टीके शिबू के साथ हुई वर्चुअल बैठक में शिक्षा, समाज कल्याण, प्रोबेशन, आपूर्ति सहित अन्य विभागों को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आशाओं को ब्लाकवार सूची देकर मतदाता सूची में शामिल हर व्यक्ति को टीका लगवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

टीके की रफ्तार में 60 आयु वर्ग के 50 हजार लोग बाधक बने हुए हैं। डीएम ने वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन योजना, गरीब अन्न योजना से लाभान्वित लोगों की सूची लेकर उनके टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करने का निर्देश दिया। आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची और राशन कार्ड धारकों की सूची में टीका लगवाने वालों के नाम के आगे निशान लगाने को कहा। इसके बाद वंचित लोगों के टीकाकरण कराने की हिदायत दी। जिन्हें टीके की एक भी डोज नहीं लगी है, उन्हें उसी जगह टीके की खुराक देकर प्रतिरक्षित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस बाबत जानकारी और तैयारियों को पूर्ण करने के लिए समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को भी सूचित कर दिया गया है। आशाओं और आंगनबाड़ियों की इस अभियान में अहम भूमिका रहेगी। इन सभी कार्यों की जानकारी और अपडेट के लिए पंचायतों में निगरानी टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। डीएम ने तीन दिन में इस कार्य और अभियान को पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें