फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के कौवानाला में बन रहे नवीन रेल ब्रिज के पास रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संजय सिंह कुशवाहा पुत्र केदार सिंह कुशवाहा (35) का शव रविवार को अनपरा-शक्तिनगर रेल ट्रैक पर कौवानाला के समीप मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मृतक गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शक्तिनगर में रहकर अपनी जीविका चला रहा था। युवक की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें