फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार मेगावाट की मांग के आंकड़े को पार कर गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में अचानक से मानसून पूर्व चली आंधी-पानी के कारण गर्मी का प्रकोप कम होने और कई इलाकों में आपूर्ति बाधित होने से बिजली की मांग में अचानक से गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद स्थितियां सामान्य होते ही मांग में दोबारा वृद्धि दर्ज कर रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 25 हजार मेगावाट को पार कर गई।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व मंगलवार को बिजली की मांग 10 दिनों में 10 हजार मेगावाट कम हुई थी। स्थितियों के सामान्य होते ही 12 दिनों में मांग ने दोबारा अपने रिकार्ड पर पहुंच कर परचम लहराया है। मई माह में ही पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए सूबे में बिजली की मांग 25 हजार मेगावाट पार कर गई थी। मई में ही तीन दिनों तक जारी आंधी-पानी के कारण सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 15072 मेगावाट दर्ज की गई। स्थितियों के सामान्य होते ही मांग ने दोबारा बढ़ना प्रारंभ किया और 12 दिनों के भीतर ही दोबारा से 25 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार कर 25218 मेगावाट अधिकतम मांग का रिकार्ड दर्ज कराया। वहीं बिजली की न्यूनतम मांग 18449 मेगावाट के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें