फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ससुराल से घर लौटकर आया और फांसी लगाकर दे दी जान, लोग कह रहे- पत्नी से था विवाद

Wed, 30 Jun 2021 10:11 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

देर रात घर युवक लौटा तो परिजनों ने खाना खाने को कहा। इनकार करते हुए वह सीधे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दादी खाना लेकर गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए। 
विज्ञापन
ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही वह ससुराल से लौटा था। घटना के पीछे पत्नी से विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बरवाडीह गांव निवासी उपेंद्र कुमार (25) पुत्र गणेश कन्नौजिया  की ससुराल महुली गांव में है। पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है। मंगलवार को उपेंद्र भी कोई जरूरी काम बताकर ससुराल गया था। देर रात घर लौटा तो परिजनों ने खाना खाने को कहा। इनकार करते हुए वह सीधे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दादी खाना लेकर गई तो कमरा अंदर से बंद था।

काफी आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए। अंदर पंखे से रस्सी के सहारे उपेंद्र का शव लटक रहा था। तत्काल दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोन के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उपेंद्र के पिता की सूचना पर घर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ससुराल में युवक का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद बिना खाना खाए वापस आया और आत्महत्या कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें