मंगलवार को अचानक रामविचार गोंड का वीडियो सामने आया। उनके बैकग्राउंड में किसी दुकान के अंदर का हिस्सा दिख रहा है। वीडियो में रामविचार खुद के सुरक्षित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कहां और किसके साथ दर्शन करने गए हैं। जिला पंचायत सदस्य के वीडियो वायरल होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। इस बाबत सीओ दुद्धी रामआशीष यादव का कहना है कि वायरल वीडियो की बात सामने आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कहां हैं। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। ऐसे में सदस्य को सबके सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।