फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत प्रेत के शक में भतीजे की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में भूत प्रेत के शक में भतीजे विनोद कोल (35) के हत्यारोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर निवासी लक्ष्मण कोल की गाय की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोप है कि एक ओझा की बातों में आकर लक्ष्मण पड़ोस में रहने वाले सगे भतीजे विनोद पर जादू टोने करने का शक करने लगा। पुलिस के मुताबिक 17 अक्तूबर की देर रात लक्ष्मण व उसकी पत्नी बुधनी ने फावड़ा से वार कर विनोद की हत्या कर दी। मामले में मृतक की पत्नी गेना देवी की तहरीर पर लक्ष्मण व बुधनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि हत्यारोपी चाचा लक्ष्मण कोल उर्फ बावन को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात घोरावल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारोपी चाची बुधनी उर्फ खदिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल उदयनारायण यादव, ओंकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें