फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सेवानिवृत्त शिक्षक ई-पेंशनर पहचान पत्र बनवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ने नगर के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर मंत्रणा की। सेवानिवृत्त शिक्षकों का ई-पेंशनर पहचान पत्र बनवाने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष रासबिहारी देव पांडेय ने कहा कि ई-पेंशनर पहचान पत्र बनवाने के लिए सेवानिवृत्त अध्यापक ब्लाक प्रतिनिधियों के माध्यम से आवश्यक प्रपत्र कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करवायें। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना निहायत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला व प्रांतीय संगठन हर कदम पर हमारा साथ देने के लिए तैयार है। इसलिये हम सभी को संगठन को मजबूत कर आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उपाध्यक्ष बैजनाथ देव ने बताया कि प्रांतीय संगठन स्तर पर एक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें तमाम शासनादेशों के साथ संगठन की भावी योजनाओं का उल्लेख भी रहेगा। इस मौके पर दीनानाथ तिवारी, केवला प्रसाद, बलराम मौर्य, गोपाल गुप्ता, रामनाथ सिंह, शिवधारी, राजाराम, सुदामी देवी, शंकर प्रसाद सिंह, हीरामणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें