फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले युवती को लेकर प्रेमी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी होने से पहले ही प्रेमिका को लेकर प्रेमी फरार हो गया। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। लापता युवती की मां ने बेटी को भगाकर ले जाने वाले युवक और उसकी मां-बाप के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को बेटी की शादी होनी है। युवती पर 50 हजार नकद और आधार कार्ड भी लेकर जाने का आरोप है। पुलिस युवती को ले जाने वाले प्रेमी और उसके परिवार के लोगों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि प्रार्थिनी की लड़की 25 मार्च को घर से बाजार जाने के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। रात भर लापता लड़की के घरवाले खोजबीन करते रहे, लेकिन नहीं मिली। लापता लड़की की मां का कहना है कि पता चला कि मेरी लड़की को गांव का ही रहने वाला लड़का भगा ले गया है। साथ में लड़के के मां-बाप और भाई भी है। घर से लड़की 50 हजार रुपया व आधार कार्ड साथ में ले गई है। लड़की की शादी 17 अप्रैल को सुनिश्चित किया गया है और सारी खरीदारी हो चुकी है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के और उसके परिवार के लोगों की खोजबीन करने में जुट गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लापता लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें