फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के कायाकल्प के लिए बनाई सूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंगलवार को सांसद पकौड़ी लाल कोल के प्रतिनिधि वेद दुबे ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड विभिन्न सुविधाओं की जांच की गई। जांच के दौरान एक्स-रे, सीबीसी और एनालाइजर मशीन खराब पाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की आवश्यक वस्तुओं की सूचि भी बनाई जिससे सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन, रैन बसेरा, बाथरूम सहित अन्य सुविधाओं को भी शामिल किया गया। बताया कि बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री से सांसद की मुलाकात हुई थी, जिसमें जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य केंद्र की कायाकल्प की बात हुई। इस दौरान भाजपा के घोरावल मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय, सुनील चौबे, सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरुप्रसाद मौर्य, डॉ आरके यादव, डा. देवेश पांडेय, प्रशांत दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें