फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन-रांची एक्सप्रेस चलाने की मांग, रेल मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोरोना काल से ही तमाम ट्रेनों का संचालन बंद है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बावजूद चोपन रांची एक्सप्रेस को अभी तक नहीं चलाया गया। चोपन रांची एक्सप्रेस के चलने से प्रदेश सहित तीन राज्यों को जोड़ता था और तीन राज्यों के लोग विभिन्न स्टेशनों के लिए सफर तय करते थे, लेकिन इस एक्सप्रेस के बंद होने के कारण आम यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर चोपन रांची एक्सप्रेस चलाने की मांग की है ताकि यात्रियों की समस्या दूर हो सके। लोगों का कहना है कि दुद्धी चोपन मार्ग पर अभी सिर्फ पलामू एक्सप्रेस के अलावा जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाई जा रही है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर आदि रेलगाड़ियां अभी नहीं चलाई जा रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर चोपन रांची एक्सप्रेस को चलान की मांग की है। चेताया है कि यदि ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें