फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क सभागार में रविवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। व्यापारी बेहिचक अपनी समस्याएं बताएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। व्यापारियों ने राबर्ट्सगंज में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर बिखरी गिट्टियों से राहगीरों को होने वाले समस्याओं को अवगत कराते हुए सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर खलियारी में कुछ विवाद थे, जिसको निपटाया गया। कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध ढंग से नशीले पदार्थों के कारोबार करने वालों को पकड़ कर कार्रवाई की गई। व्यापारियों ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है लेकिन सड़कों पर मिट्टी एकत्रित होने और जगह जगह गड्ढा खोद कर छोड़े जाने से एक्सीडेंट हो रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठान में और प्रतिष्ठान के बाहर एक सीसी कैमरा अवश्य लगवाएं। जिससे किसी भी घटना दुर्घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर महामंत्री चंदन केसरी, मोहनलाल केशरी, पवन कुमार जैन, रामेश्वर दास जैन, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें