फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कम निकली भीड़, चली सिर्फ 55 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर इस बार कम यात्री निकले। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन एवं प्राइवेट वाहन स्टैंडों पर कम यात्री रहे। इस वजह से रोडवेज एवं प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ कम दिखी। पिछले साल की तुलना में सोनभद्र डिपो को कम आय हुई है। हालांकि होली बाद यात्रियों के निकलने से आमदनी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में कुल 61 रोडवेज बस हैं। होली पर रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए अधिकारियों की तरफ से तैयारी की गई थी। लंबी दूरी वाले रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई तो वहीं कम दूरी के रूटों पर बसों का फेरा बढ़ाए जाने का निर्देेेश चालकों व परिचालकों को दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ होली के दौरान यात्रियों को बस सुलभ हो सके और बसों में आई तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त किया जा सके। इसलिए कर्मचारियों के हित में अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है लेकिन होली की पूर्व संध्या पर उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं निकले। कम यात्री निकलने के कारण सोनभद्र डिपो की 61 बसों में से सिर्फ 55 बसों का ही संचालन किया गया। एआरएम एके सिंह का कहना है कि इस बार होली पर कम यात्री निकल रहे हैं। इस नाते पिछले साल की तुलना में इस बार आय भी कम हो गई है। बताया कि पिछले वर्ष होली से पहले छह दिन में डिपो को 47.37 लाख रुपये की आमदनी हुई थी। वो इस वर्ष घटकर 37 लाख रह गई है। हालांकि होली के बाद यात्रियों के निकलने से आमदनी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें