राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि कुष्ठ जागरूकता दिवस के रूप में मनाई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. यूके वर्मा ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में बापू के पुण्यतिथि पर छात्राओं ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि बापू सदा कुष्ठ रोगियों की सेवा करते थे।
उनका जीवन गरीबों, असहायों, कुष्ठ रोगियों एवं देश के लिए समर्पित रहा है। बापू जी की याद में कुष्ठ जन जागरूकता पखवारा मनाया जा रहा है। संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में प्राचार्य सुषमा सिंह और निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पॉलीथीन प्रदूषण को सबसे अधिक प्रभावित करता है। प्लास्टिक से निकलने वाले रंग से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पॉलीथीन का सेवन करने से मवेशियों की मौत हो जाती है।
उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने-अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। साथ ही ग्रामीणों को गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे मेें जानकारी दें।
संध्या मौर्य, शैव्या सिंह, अनिता गुप्ता, मनीषा शुक्ला, विमला, वीणा पांडेय, कृष्णा सिंह, शालिनी जायसवाल, दिव्यानी, अजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रही।