फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प सज्जा, कलात्मक रंगोली की सराहना

Sat, 30 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर पावर डिवीजन के उद्यान विभाग की ओर से टेनिस कोर्ट लॉन में पुष्प एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तरह-तरह के फूलों की सज्जा और फूलों के जरिए सजाई गई कलात्मक रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। बतौर मुख्य अतिथि यूनिट हेड केपी यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



इसके बाद सुरक्षा विभाग के प्रमुख रिटायर्ड कर्नल अरबिंदा राय, दिशिता महिला मंडल अध्यक्ष इंदू यादव आदि के साथ प्रदर्शनी में प्रदर्शित पौधे, फूलों और रंगोली का अवलोकन किया।


इस मौके पर कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है कि अपने घर में कुछ न कुछ पौधे-फूल अवश्य लगाएं।
विज्ञापन



इससे वातावरण शुद्ध होता है तथा मन निर्मल बना रहता है। सुबह सुबह फूलों को देखने से ऊर्जा मिलती है। फूलों से वातावरण सुगंधित तो होता ही है, मन को प्रसन्नता और शांति भी मिलती है।


पूरे प्रदर्शनी को पांच वर्गों और आठ उपवर्गों में बांटा गया था। कुल 103 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिसमें चार गमले वाले विभिन्न किस्मों के सदाबहार पत्तियों वाले में प्रथम रचना श्रीवास्तव, द्वितीय मंजू भीमराजका एवं तृतीय रेनू जैन रहीं। दो गमले वाले एक फन व आरोकेरिया में प्रथम जार्जिना रोडरिक्स, द्वितीय रचना श्रीवास्तव, तृतीय लीना आनंद आईं।


चार गमले वाले विभिन्न किस्मों के मौसमी फूल में प्रथम जीपी बेहरा, द्वितीय शालिनी अवस्थी, तृृतीय लीना आनंद रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में निमज्ला अग्रवाल प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय, तृृप्ति सिंह तृतीय रहीं।


आवासीय बगीचा (लॉन) में रचना श्रीवास्तव प्रथम, जार्जिना रोडरिक्स द्वितीय और तृृतीय स्थान रेनू जैन को मिला। उद्यान विभाग के 15 मालियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया। संचालन समीर आनंद ने किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर अरुण पोद्दार, जेरार्ड राड्रिक्स, संजय सिंह, जमाल अहमद, वीके बाजपेई, मंजू पोद्दार, अनीता गोयल, निधि प्रसाद, मुसरत जमाल आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें