फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने की मांग के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट पर सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया कि सरकार ने शीघ्र जिला बनाने की घोषणा नहीं की तो आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि करीब तीन दशक से अधिक हो गया दुद्धी को जिला बनाने की मांग करते। लेकिन सरकार इस ओर से आंखें मूंदे है।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से किया वादा भाजपा भूल चुकी है। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश तिवारी, प्रेमचंद यादव, संजीव कुमार गुप्त, आनंद कुमार, जीवन राम, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल राम, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेंद्र चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, अमरावती देवी, सूर्यकांत तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें