फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकराही पीएचसी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प अवार्ड के तहत जिले के 19 अस्पतालों का चयन है। वर्ष 2021-22 के अंतर्गत चयनित अस्पतालों को सुविधाएं बेहतर करने के लिए दो लाख से लेकर 25 हजार तक की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन के बाद उनका चयन हुआ है। चयनित श्रेणी में एक ब्लाक पीएचसी, पांच अतिरिक्त पीएचसी और 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही को कायाकल्प में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। पीएचसी को पुरस्कार के रूप में दो लाख की धनराशि दी जाएगी। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत दो माह पूर्व जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से पीएचसी की जांच के लिए सात बिंदुओं को शामिल किया गया था। परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने के साथ ही आसपास का वातावरण भी अच्छा बनाए रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी नंबर दिया गया था। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि जांच टीम की तरफ से रिपोर्ट पेश करने के बाद नंबर दिया गया है। जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए शासन की तरफ से पुरस्कार स्वरूप पीएचसी केकराही को दो लाख रुपये मिलेंगे। अतिरिक्त पीएचसी करमा को दूसरा स्थान मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही के प्रभारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि पुरस्कार राशि का 75 प्रतिशत चिकित्सा इकाई के सुंदरीकरण रखरखाव में स्वच्छता व्यवस्था आदि पर खर्च किए जाएंगे। 25 प्रतिशत स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए खर्च किए जाएंगे।
इन्हें भी मिला पुरस्कार
हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची में केकराही को पहला स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर एपीएचसी करमा, तीसरे स्थान पर एपीएचसी विंढमगंज है। इसके अलावा मोकलन, बकवार, नई बाजार एपीएचसी का भी चयन हुआ है। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में चुने गए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची में पहले स्थान पर पटवथ को पुरस्कार के रूप में एक लाख, दूसरे स्थान पर सुकृत को 50 हजार, बभनगांवा को 35 हजार रुपये मिलेंगे। इस श्रेणी में कनेटी, सीधी, नरोखर, तिलौली, महुली, किरबिल, कोटा, आसनडीह, झरकोला, खरुवा और खैरपुर के हेल्थ वेलनेस सेंटर भी चयनित हुए हैं, जिन्हें 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें