फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार ओबरा के संयोजन में नगर के राम मंदिर परिसर में चार दिवसीय नव सृजन संकल्प गायत्री महायज्ञ का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर जल कलश लेकर महिलाओं - कन्याओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से आई डॉ. ऊषा शर्मा के नेतृत्व में टोली के सदस्यों ने सुबह 8 बजे कलश पूजन कराया। पूजन के बाद भव्य कलश शोभा यात्रा राम मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा, गैस गोदाम रोड, क्लब नंबर चार से होते हुए वापस राम मंदिर प्रांगण में पहुंची। यहां कलश धारण करने वाली महिलाओं का स्वागत वंदन वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि 28 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रवचन, गायत्री महायज्ञ और विविध संस्कार नि:शुल्क कराया जाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, रमेश सिंह यादव, रायचंद द्विवेदी, देवानंद मिश्रा, श्रीप्रकाश गिरि, उमाशंकर सिंह, जेसी विमल सिंह, महेश पांडेय, गुड्डू सिंह, हरीश अग्रहरि, प्रमोद शुक्ला, ब्रह्मानंद मिश्रा, संजय सिंह, उमेश शुक्ला, विनीत पांडेय, मनोज दुबे, मनोकामना शुक्ला, दिनेश पाठक, अनुज गुप्ता, सुमन खत्री, अनिता पुरवार, सोना शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें