फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियरों की भूख हड़ताल स्थगित, जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराते जेई संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मांगों को लेकर पूर्व घोषित 24 घंटे के भूख हड़ताल को अवर अभियंताओं ने मंगलवार की सुबह स्थगित कर दिया। इस दौरान उन्होंने अगले चरण के आंदोलन को और प्रभावी बनाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

सुबह अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर पहुंचे जेई संगठन के केंद्रीय उप महासचिव अनूप वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष केके पांडेय और पूर्व सचिव रामकेश ने भूख हड़ताल पर बैठे अवर अभियंताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन लगातार उनकी मांगों व समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। आंदोलन के तृतीय चरण में 21 सितंबर से 48 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। अनपरा शाखा सचिव सचिन यादव, मनेंद्र प्रसाद, केएस मौर्य, मनोज दुबे, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें