फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर का ताला काटकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में बीते रविवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान के घर में घुसकर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। गृहस्वामी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के यहां तेरही में पिपरी गांव गए थे।
विज्ञापन

कनेटी ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनके भाई की सास तेरही थी, जिसमें भाग लेने के लिए शाम सात बजे वह अपनी पत्नी के साथ शाहगंज के पिपरी गांव गए थे। घर में कोई नहीं था। तेरही कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह सोमवार की सुबह पांच बजे घर पहुंचे। घर के बाहर के दरवाजे का ताला खोला तो पाया कि अंदर से दरवाजे को कपड़े से बांधा गया है। कसी तरह उन्होंने दरवाजा खोला और अंदर गए तो घर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। घर के अंदर तीन कमरों में रखी एक अलमारी, चार बॉक्स, एक अटैची और दो बैग के सामान बिखरे पड़े थे। जब उन्होंने पूरे सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी, बॉक्स, अटैची व बैग में रखे 1 लाख 16 हजार रुपये, तीन मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो मांगटीका, झुमका, लक्षादानी समेत सोने व चांदी के कई आभूषण चोरी हो गए। इन आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। छोटेलाल ने बताया कि आभूषण व नगदी मिलाकर कुल करीब छह लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि घर के पीछे के चैनल पर लगे ताले को रेती से काटकर चोर घर के अंदर घुसे। सूचना मिलते ही घोरावल चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें