फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फोटो वायरल करने वाले को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई विवाहिता की नहाते समय तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 25 मार्च 2021 को वह दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मुरता गांव स्थित रिश्तेदारी में आई थी। उसी दिन नहाते समय युवक ने उसकी तस्वीर खींच ली और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। करीब आठ माह बाद मामला संज्ञान में आने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छेड़खानी व आईटी एक्ट में केस दर्ज किया था। कोतवाली के एसआई इनामुल हक ने आरोपी युवक शशिकांत निवासी जामपानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें