सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता।
- फोटो : SONBHADRA
जिला मुख्यालय सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। मांगों से संबंधित ज्ञापन रेल मंत्रालय प्रेषित किया गया। एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सोनभद्र से होकर गुजरने वाली रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। लेकिन, जनपद मुख्यालय के रेलवे स्टेशन सोनभद्र पर उसका ठहराव नहीं दिया गया है। जिसके कारण अधिवक्ताओं सहित तमाम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। जिले के न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ता सरकारी एवं गैर सरकारी कार्य के लिए दिल्ली जाते हैं। इसलिए राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव जिला मुख्यालय सोनभद्र पर भी होना चाहिए। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव यदि सोनभद्र स्टेशन पर नहीं होगा तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार कनौजिया, द्वारिका नाथ नागर, सुरेंद्र कुमार चौरसिया आदि रहे।