फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: रेल इंजन में फंसी लोहे की जाली, घंटों खड़ी रही पलामू एक्सप्रेस, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Tue, 11 Jan 2022 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिंगरौली से चलकर पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस सोमवार की रात इंजन में लोहे की जाली फंस जाने से तीन घंटे तक म्योरपुर और झारो रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही। उसकी वजह से अन्य ट्रेनों को भी अलग अलग स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर लोहे की जाली कहां से आई इसकी जांच कराई जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन अंतर्गत म्योरपुर रोड पर झारो खास रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात बड़ा हादसा होने से बच गया। पटना जा रही पलामू एक्सप्रेस म्योरपुर से आगे बढ़ी। रात करीब दस बजे के इंजन में अचानक एक लोहे की फंस गई।

कुछ देर तक तो एक्सप्रेस के गार्ड व ड्राइवर ने गाड़ी को आगे पीछे करके जाल निकालने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तब उन्होंने इसकी सूचना दोनों स्टेशनों को दी। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जाली को इंजन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद रेणुकूट से गैस कटर मंगा कर जाली काटी गई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रात भर हुई बारिश के कारण भी रेल कर्मचारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी से टाटा जाने वाली सवारी गाड़ी खड़ी रही। जबकि हावड़ा से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी गाड़ियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

रात 10.08 बजे लोहे की जाली फंसने से ट्रेन रुकी थी। लोको पायलट की सूचना पर पीडब्लूआई की टीम को मौके पर भेजा गया। गैस कटर की मदद से जाली को हटाकर यातायात बहाल किया गया। रेलवे ट्रैक पर लोहे की जाली कहां से आई इसकी जांच की जा रही है। - प्रभात मिश्र, पीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें