फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा को मिलेगा राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तीन दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित विशेष समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ लव को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सिद्धार्थनगर निवासी रति मिश्रा का चयन किया गया है। दिव्यांगजन कल्याण मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य पुरस्कार के लिए किया है। अनपरा निवासी लव के चयन से परिक्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। विदित हो कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से लव ने देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें