फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च लदी पिकअप पर पलटा हाइवा, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। पगिया रोड चौराहे पर शुक्रवार की रात एल्यूमिनियम लदा हाइवा बेकाबू होकर मिर्च लदी पिकअप पर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें केकराहीं सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाइवा के चालक-खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

रेणुकूट से एल्यूमिनियम लादकर हाइवा मिर्जापुर की ओर जा रहा था। पगिया रोड चौराहे के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू हाइवा विपरीत दिशा से आ रही पिकअप को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में पिकअप सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के मझुई निवासी झगड़ू पाल (38) की मौत हो गई। मझुई निवासी चालक रामआसरे (40) और कोइलिरिया निवासी कोमल यादव (30) हाइवा के नीचे दब गए। कोमल का हाथ हाइवा के पहिए के बीच में फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से काटकर उसे बाहर निकाला। दोनों घायलों को केकराहीं सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ शंकर प्रसाद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। करमा एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रात में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें