फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क 16 नवंबर से बढ़ा दिया जाएगा। पहले बीस रुपये में प्रमाणपत्र बन जाते थे लेकिन अब इसके लिए 30 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सहज जन सेवा केंद्रों पर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क 20 रुपये शुल्क निर्धारित था जिसे बढ़ा कर 30 रुपये कर दिया गया है। राबर्ट्सगंज, घोरावल, नगवां, चतरा, चोपन, बभनी, दुद्धी, म्योपुर, कोन और करमा ब्लॉक में कुल 630 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सहज जन सेवा केंद्र हैं। सहज जन सेवा केंद्रों पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर और खतौनी का नकल, बिजली बिल जमा करने की सुविधाएं हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में संचालित सहज जन सेवा केंद्रों पर ग्रामीणों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां अक्सर जन सेवा केंद्र बंद रहते हैं। बिजली के अभाव में भी काम नहीं हो पाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित दूसरे जन सेवा केंद्रों, साइबर कैफे अथवा सरकारी विभागों में जाकर काम कराना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन...
सहज जन सेवा केंद्रों पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क 20 रुपये से बढ़ा कर तीस रुपये कर दिया गया है। 16 नवंबर से नए शुल्क पर प्रमाणपत्र बनेंगे।-दिव्यतोष मिश्रा-ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें