फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह व शाम की ठंड बढ़ी है। हालांकि बुधवार को न्यूनतम तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 15 नवंबर तक मौसम सामान्य रहने और बारिश न होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र तिसुही सोनभद्र के विनीत यादव ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगामी पांच दिनों में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि चार नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। कहा कि तापमान में गिरावट को देखते हुए किसान रबी की फसलों चना, मटर, मसूर की बुआई करें। धान की बची हुई फसलों की कटाई-मड़ाई का काम समय से कर लें। गेहूं की बुआई के लिए खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लें। यदि खेत तैयार है तो गेहूं की बुआई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें