फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर दें चलाएं विशेष कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चल रहा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के पांच दिवसीय उपचारात्मक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ताओं को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान को रूचिकर तरीके से पढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीआईओएस जयराम सिंह ने सभी प्रवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कहा कि अपने-अपने विद्यालय में सामान्य कक्षा के अलावा उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करें। सभी प्रवक्ता अपने विषय के कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उन्हें रेमेडियल कक्षा के रूप में पढ़ाएं। सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से लेकर 12 तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय की उपचारात्मक कक्षाएं संचालित की जाएगी। मास्टर ट्रेनर राजेश मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा संरक्षण, डिजिटल लाइब्रेरी, मूल्य बोध तथा नैतिकता का प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा स्कूल शिक्षा 2023 पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अरविंद सिंह चौहान ने भी जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर डायट प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, नेहा जाटव, धनंजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें