फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडिल मैदान से हटने लगे बिजली के खंभे

Tue, 03 Apr 2018 10:59 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अप्रैल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। प्रशासन के निर्देश पर विद्युत विभाग ने हाईडिल मैदान राबर्ट्सगंज में रखे दो हजार बिजली के खंभों को हटाना शुरू कर दिया है। इसी मैदान पर मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दूसरी बार आगमन हो रहा है। सीएम बनने के बाद पहली बार वह अनपरा में 11 नवंबर 2017 को आए थे। अब राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान पर 11 अप्रैल को उनका आगमन है। इसे लेकर प्रशासनिक अमला के साथ ही भाजपा के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले दो दिनों में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह अफसरों के साथ प्रस्तावित सभा स्थल हाईडिल मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके निर्देश पर विद्युत विभाग में मैदान में पड़े करीब दो हजार खंभों को वहां से हटाने का कार्य तेज कर दिया है।

विभाग के एक्सईएन राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि खंभों को हटाने के लिए तीन हाइड्रा, पांच ट्रक और 25 श्रमिक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां कहीं विद्युत तार लटके हैं, उन जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। हाईडिल मैदान के साथ ही बढ़ौली चौराहा, कचहरी तिराहा के पास लटके तारों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। उधर भाजपा के नेताओं ने सीएम के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें