फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: खेत में चल रही थी धान की कटाई, अचानक मानव कंकाल देख सहमे लोग

Sun, 07 Nov 2021 10:15 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के सेमरवाटांड में शनिवार को खेत में धान की कटाई चल रही थी। अचानक वहां काम कर रहे लोगों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
धान के खेत में मिला मानव कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र में सरईगाढ़ पंचायत में शनिवार को एक खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। धान की कटाई के दौरान यह कंकाल खेत से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कंकाल करीब दो माह पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के सेमरवाटांड में पंडरी निवासी शंभूनाथ यादव का खेत है। शनिवार को खेत में धान की कटाई चल रही थी। खेत के मध्य में पहुंचने पर वहां काम कर रहे लोगों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी तो सन्न रह गए। खेत में खोपड़ी व पसलियों के पास की कुछ हड्डियां पाई गई।

पुरुषों की धोती का कुछ अंश भी देखा गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और छानबीन की। ग्रामीणों के मुताबिक खेत की रोपाई और उसके बाद करीब दो माह पहले तक यहां कुछ नहीं था। अब अचानक से कंकाल मिलने से लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसआई शशिभूषण सिंह ने बताया कि खोपड़ी व अन्य अवशेषों का पंचनामा कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें