फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाया जाएगा एनसीएल की भूमि पर कब्जा कर बना होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर के एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि पर बने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोगों के निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने तहसीलदार को निर्माण ढहाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए नामित किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील प्रशासन ने शक्तिनगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों को एनसीएल की जमीन पर होटल आदि बनाकर कब्जा करने के रूप में चिह्नित करने के बाद अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दिनों दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार ने तहसीलदार को एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि आराजी नंबर 441 पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोगों की ओर से बनवाए गए अवैध व्यावसायिक भवन को ध्वस्त कराकर कब्जे से मुक्त कराने के लिए तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम ने तहसीलदार को निर्देशित किया है कि एनसीएल प्रबंधन की ओर से अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण कराने के समय मौके पर उपस्थित रहकर निमयानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि तहसीलदार की ओर से जल्द अवैध कब्जा हटाने के लिए तिथि मुकर्रर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें