मुखबिर की सूचना पर घुवास नहर पुलिया के पास से सोमवार को सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मो. इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया। सदर कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मिट्ठू प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।