फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल पास बसपा के मोहन कुशवाहा करोड़ों के मालिक, असलहों के भी शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले बसपा के मोहन कुशवाहा करोड़पति हैं। उनके पास 2.42 करोड़ की चल और डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति है। असलहों के शौकीन मोहन के पास तीन लाइसेंसी असलहे हैं। उन्होंने करीब 91 लाख रुपये अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया है तो करीब इतनी ही राशि का निवेश भी किया है।
विज्ञापन

नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र पर गौर करें तो 39 वर्षीय मोहन कुशवाहा के पास छह लाख रुपये नकदी, तीन बैंक खातों में 4.40 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास एक डस्टर गाड़ी और एक टिपर है। वह सौ ग्राम सोना रखते हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 150 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है। बसपा प्रत्याशी के पास 1.59 एकड़ क्षेत्रफल की कृषि भूमि है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। वहीं 1760 वर्ग फीट की गैर कृषि और इतनी ही आवासीय भूमि की कीमत कुल एक करोड़ रुपये है। शपथ पत्र में उन्होंने तीन असलहों का जिक्र किया है। इसमें एक रायफल, एक रिवाल्वर और एक एसबीबीएल बंदूक है।
दूसरी ओर जदयू की प्रत्याशी अनीता कोल के पास 50 हजार नकदी, बैंक खाते में 12 हजार और करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण हैं। पांच लाख मूल्य की गैर कृषि भूमि और 2500 वर्ग फीट में बना एक आवास है। वहीं जन अधिकार पार्टी की रानी सिंह के पास एक लाख नकदी, एक स्कूटी, पांच सौ ग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना समेत कुल 8.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पति अरुण सिंह के पास 5.23 लाख की चल और करीब 10 लाख की अचल संपत्ति है। भाकपा माले से नामांकन करने वाले सुरेश कोल मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपने पास 16 हजार रुपये की चल संपत्ति दर्शाई है। अचल संपत्ति के रूप में उनके पास दो लाख रुपये का एक मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें