फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डूब व सीमावर्ती गांव कोरची में मंगलवार को अलसुबह नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे झूलता एक विवाहिता का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से ग्रामीणों की सहायता से उतारकर शव का पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मृतका की पहचान कोरची गांव की ही रहने वाली चिन्ता देवी ( 28) पत्नी सुरेश भुइयां के रूप में की। ग्राम प्रधान गंभीरा के मुताबिक सोमवार को चिंता ने रात में खाना भी नहीं बनाया और सभी परिवार के लोग बिना भोजन किये सो गए थे। सुबह चिंता का शव पेड़ से झूलता मिला। मृतका दो लड़की व तीन लड़कों की मां थी, जो ना जाने किन परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मृतका के पति सुरेश भुइयां पेशे से किसान है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर कोतवाली के एसएसआई वंशनरायण यादव का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें